Blog
Home > Blogs > पेट दर्द और गैस के कारण एवं पेट दर्द के इलाज के घरेलू उपाय

पेट दर्द और गैस के कारण एवं पेट दर्द के इलाज के घरेलू उपाय

पेट दर्द और गैस के कारण एवं पेट दर्द के इलाज के घरेलू उपाय

April 09, 2019

पेट में दर्द होना एक आम समस्या है| पेट में दर्द की समस्या यूं तो कई कारणों से हो सकती है, जिसका लगभग सभी व्यक्तियों को जीवन में सामना करना पड़ता है| पेट दर्द के मुख्य कारण हैं कब्ज़ का होना तथा ज़्यादा गैस बनना| कई बार कोई गंभीर बीमारी से तो कभी आंतों में विकार के कारण कुछ अन्य विकार पेट दर्द का कारण बनते हैं। पेय पदार्थ पीने से, च्युइंग गम और धूम्रपान से गैस बन सकती हैं। डकार के द्वारा, जमी हुई गैस को सरलता से, जल्दी से और बिना दर्द के बाहर निकला जा सकता है।

हालांकि हल्का –फुल्का पेट दर्द गुनगुना पानी पीकर ठीक किया जा सकता है लेकिन बार-बार पेट दर्द होने पर कोई बड़ी बीमारी भी हो सकती है। लेक्टोज़ के प्रति संवेदनशील होने से पर्याप्त लेक्टोज़ एंजाइम नहीं बनता, जिसे पूरी तरह से पचने की आवश्यकता है और जो मिल्क शुगर लेक्टोज़ को तोड़ता है। बगैर पचा लेक्टोज़ बड़ी आंत में समाप्त होता है और मैत्रीक बैक्टीरिया के किण्वन में सहायता प्रदान करता है और भोजन की तरह उपयोग होता है—जिससे प्रतिफल के रूप में गैस उत्पन्न होती है।

लेक्टोज़ के प्रति संवेदनशीलता के लक्षणों में पेट फूलना, सूजन, पेट में ऐंठन और दस्त शामिल हैं।कुछ खाद्य पदार्थ में गैस बनाने की प्रकृति अधिक होती है क्योंकि उन्हें पचाना मुश्किल होता है या उनमें पेट या आंतों को परेशान करने वाले पदार्थ होते हैं।

पेट-फूलने या गैस उत्पन्न करने वाले कुछ खाद्य पदार्थों में सेम, मटर, मसूर, गोभी, प्याज, ब्रॉक्ली, फूलगोभी, आलूबुखारा और मशरूम शामिल हैं। गैस (सूजन), आमतौर पर ‘मैत्रीक’ बैक्टीरिया द्वारा बड़ी आंत में बिना पचे भोजन के किण्वन के कारण होती है।
गैस पास करने, आहार में बदलाव और कुछ दवाओं के खाने से सूजन से होने वाले दर्द में राहत मिल सकती हैं। यहाँ पर हम पेट दर्द के कुछ आसान से उपाय बता रहे है जिनको करके आप पेट दर्द में आराम प्राप्त कर सकते है| अगर आपको पेट में दर्द स्थायी रूप से हो रहा है और आप काफी समय से इससे परेशान हैं, तो एक बार यह उपचार जरूर आज़मा लीजिए।


1.    एक चम्मच अदरक के रस में 2 चम्मच नींबू का रस और थोड़ी सी चीनी मिलाकर दिन मे 3 बार लेने से दर्द में आराम मिलता है।
2.    किसी भी पेट दर्द में केला खाना लाभकारी होता है। केला एक पोषक आहार होता है। केले के सेवन से पेट दर्द में शीघ्र आराम मिलता है।
3.    नींबू के रस में काला नमक, जीरा, अजवायन चूर्ण मिलाकर दिन में तीन-चार बार लेने से पेट दर्द से आराम मिलता है।
4.    हरा धनिया का रस एक चम्मच शुद्ध घी में मिलाकर लें। इससे पेट के दर्द में शीघ्र आराम मिलता है।
5.    अनार पेट दर्द मे बहुत लाभदायक माना गया है। अनार के बीज थोड़ी मात्रा में नमक और काली मिर्च के साथ दिन में दो-तीन बार लें।
6.    सौंठ का 1 चम्मच चूर्ण और सेंधा नमक को एक गिलास पानी में गर्म करके पीने से पेट दर्द खत्म हो जाता है।
7.    इसबगोल को दूध के साथ रात को सोते वक्त लेते रहने से पेट के दर्द में आराम मिलता है।
8.    प्याज को आग में गर्म करके रस निकाल लें और इस रस में नमक मिलाकर पीएं। इससे भी पेट का दर्द ठीक हो जाता है।
9.    दो चम्मच ग्राम सौंफ़ रात भर एक गिलास पानी में गलाएं। इसे सुबह खाली पेट छानकर पीयें। आपको पेट दर्द मे तुरंत आराम मिलेगा।
10.     50 ग्राम तुलसी का रस पीने से पेट की मरोड़ व दर्द जल्दी ही ठीक होता है।
11.    त्रिफला का 100 ग्राम चूर्ण में 75 ग्राम चीनी मिला लें। इस चूर्ण का 5 ग्राम की मात्रा में दिन में 2 -3 बार पानी के साथ सेवन करें। इससे पेट की सभी बीमारियां समाप्त होती हैं।
12.    बिना दूध की चाय पीने से भी पेट दर्द में आराम महसूस होता है।
13.    अजवाईन तवे पर भून लें। इसको काला नमक के साथ मिलाकर 2-3 ग्राम गरम पानी के साथ दिन में 3 बार लेने से पेट के दर्द में शीघ्र आराम मिलता है।
14.    पेट दर्द मे हींग बहुत ही लाभकारी है। 5 ग्राम हींग थोडे पानी में पीसकर पेस्ट बनाएं। इसे नाभी पर और उसके आस पास लगायें फिर क़ुछ देर लेटे रहें। इससे 10 मिनट में पेट की गैस निकल जायेगी और पेट दर्द में राहत मिलेगी।
15.    पानी में थोड़ा सा मीठा सोडा डालकर पीने से पेट दर्द में मिनटों में फ़ायदा मिलेगा।

अगर आप पेट दर्द से तुरंत राहत चाहते हैं तो आज ही चुनिए गैसोफास्ट! गैसोफास्ट एक्टिव जीरा, अजवाईन, पुदीना और सौंफ के फ्लेवर में उपलब्ध है। आयुर्वेद के गुणों से भरपूर, ये एसिडिटी और गैस के स्रोत पे सीधे प्रहार करता है और एसिड को बेअसर करके आपको तुरंत राहत देता है।



Disclaimer This blog solely intended for the educational/informational/awareness purposes and is not a substitute for any professional medical advice, diagnosis or treatment. Please consult your doctor/healthcare professional before acting on the information provided on the blog. Reliance on any or all information provided in the blog, is solely at your own risk and responsibility. Mankind Pharma Limited shall not be held liable, in any circumstance whatsoever.

Your Thoughts